दिल्ली विधानसभा चुनाव में 'आप' की हार के बाद कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा है, "दिल्ली चुनाव के नतीजे अरविंद केजरीवाल और 'आप' पर जनमत संग्रह से ज़्यादा कुछ नहीं।" उन्होंने आगे कहा, "ये नतीजे प्रधानमंत्री की नीतियों पर मुहर नहीं हैं बल्कि अरविंद केजरीवाल की छल, कपट और उपलब्धियों के अतिशयोक्तिपूर्ण दावों की राजनीति को खारिज करते हैं।"