यह अंडरवियर ब्रैंड अमिताभ के लिए बन गया था आफत, बनने के बाद अटक गई थी उनकी हिट फिल्म
अभिनेता अमिताभ बच्चन की फिल्म 'डॉन' (1978) अपने टाइटल की वजह से आफत बन गई थी। दरअसल, उन दिनों 'डॉन' नाम का एक अंडरवियर ब्रैंड बड़ा मशहूर था और डिस्ट्रिब्यूटर्स को लग रहा था कि लोग इस फिल्म को उस अंडरवियर ब्रैंड के साथ जोड़कर देखेंगे। हालांकि रिलीज़ के बाद फिल्म सुपरहिट हो गई और इसकी कमाई ने रिकॉर्ड तोड़े।