यह अंत नहीं पहला कदम है, यह एक शुरुआत है: 'भारत जोड़ो यात्रा' के खत्म होने पर राहुल
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रविवार को 'भारत जोड़ो यात्रा' के खत्म होने पर यात्रा के दौरान के वीडियोज़ का एक संकलन ट्वीट किया। उन्होंने लिखा, "'भारत जोड़ो यात्रा' मेरी ज़िंदगी का सबसे सुंदर अनुभव है। यह अंत नहीं पहला कदम है, यह एक शुरुआत है।" राहुल ने श्रीनगर (जम्मू-कश्मीर) में यात्रा खत्म करते हुए लाल चौक पर तिरंगा फहराया।