कांग्रेस नेता के.सी. वेणुगोपाल ने पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए कैप्टन अमरिंदर सिंह और बीजेपी के साथ आने के ऐलान को अवसरवाद बताया है। उन्होंने कहा, "पंजाब में कांग्रेस की सरकार बनेगी। लोकतंत्र में सबको बोलने का अधिकार है लेकिन नतीजों के बाद क्या होता है, आपको पता चलेगा।" बकौल वेणुगोपाल, "कांग्रेस ने उन्हें (अमरिंदर सिंह) सब कुछ दिया।"