यह ईसी+BJP+SSP+CO+इंस्पेक्टर के नाजायज़ गठबंधन की जीत है: मिल्कीपुर उप-चुनाव हारने पर सपा

अयोध्या के मिल्कीपुर विधानसभा उप-चुनाव में बीजेपी की जीत के बाद सपा मीडिया सेल ने ट्वीट किया, "मिल्कीपुर में चुनाव आयोग (ईसी)+बीजेपी+एसएसपी+सीओ+इंस्पेक्टर+एसओ का नाजायज़ गठबंधन चुनाव जीता है।" सपा ने लिखा, "जो पुलिसकर्मी और अधिकारी आज बीजेपी की आंखों के तारे बने हुए हैं वे जान लें कि बीजेपी उनका इस्तेमाल करके छोड़ देगी...वे एक दिन कहीं के नहीं बचेंगे।"