'आप' के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को नई दिल्ली सीट से विधानसभा चुनाव में मिली हार पर बीजेपी नेता स्मृति ईरानी ने कहा है, "यह उनके अपने कुकर्मों का परिणाम है। जनता ने अब उन पर विश्वास करना छोड़ दिया है।" उन्होंने कहा, "कब तक विक्टिम पॉलिटिक्स करते रहेंगे। जनता समय देती है ताकि उनकी सेवा हो सके।"