यह उनका बड़प्पन है: तेजस्वी के 'सीएम बनने की हड़बड़ी नहीं है' बयान पर जीतन राम मांझी
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के 'सीएम बनने की हड़बड़ी नहीं है' बयान पर कहा कि यह उनका बड़प्पन है। उन्होंने कहा, "तेजस्वी यादव अगर मुख्यमंत्री बनते हैं तो हमारा समर्थन रहेगा।" बकौल मांझी, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार खुद बोल चुके हैं कि 2025 में तेजस्वी यादव के नेतृत्व में महागठबंधन विधानसभा चुनाव लड़ेगा।