यह उसका खुद का फैसला था: बेटी इशिता शुक्ला के फौज में जाने के सवाल पर रवि किशन

ऐक्टर व बीजेपी सांसद रवि किशन ने बेटी इशिता शुक्ला के फौज में जाने के सवाल पर कहा है, "मैं भेजना नहीं चाहता था, झूठ क्यों बोलूं...ट्रेनिंग बहुत मुश्किल होती है...लेकिन यह उसका खुदा का फैसला था।" उन्होंने कहा, "जब मैंने उससे पूछा कि क्यों बेटा तुम्हें फौजी क्यों बनना है...तो उसने कहा आप कुर्ता पहनकर संसद क्यों जाते हैं।"