अभिनेत्री कृति सेनन ने इंस्टाग्राम पर बहन नुपुर सेनन की बॉलीवुड डेब्यू फिल्म 'नूरानी चेहरा' का पोस्टर शेयर कर लिखा है, "तुम्हारे लिए बहुत खुश हूं...यह एक नए अध्याय की शुरुआत है।" उन्होंने लिखा, "ऊंची उड़ान भरो...दिल की सुनो, आस-पास होने वाली चीज़ों को आत्मसात करो, हर पल का आनंद लो...आप एक बेहतरीन अभिनेता के साथ काम कर रही हैं।"