अभिनेत्री कंगना रनौत से पूछा गया कि 'क्या आप भविष्य में राजनीति में आना चाहेंगी'। उन्होंने जवाब दिया, "अगर आप खुद ऐसा कहेंगे कि आपको नेता बनना है तो यह वल्गर विचार है। आपको ऐसा नहीं कहना चाहिए, जनता को ऐसा लगना चाहिए।" बकौल कंगना, यह बात जनता और सत्ताधारियों को तय करनी चाहिए कि वह लायक हैं या नहीं।