अभिनेता सिकंदर खेर ने अपनी मां व बीजेपी सांसद किरण खेर के कैंसर से जूझने पर कहा है, "वह एक फाइटर हैं...उन्होंने अकेले ही मुझे पाला, कैंसर एक छोटी सी चीज़ है जिसे वह कुछ ही समय में संभाल लेंगी।" उन्होंने आगे कहा, "घर पर हम सभी के लिए यह कठिन था। यह कुछ ऐसा है जो सुखद नहीं था।"