'ब्रह्मास्त्र' के डायलॉग्स की आलोचना पर फिल्म के निर्देशक अयान मुखर्जी ने 'इंडियन एक्सप्रेस' से कहा है, "क्या पूरी फिल्म में ऐसा है?...मुझे लगा था यह फिल्म की आत्मा बनेगा...शायद यह कागज़ पर बेहतर लग रहा था।" उन्होंने कहा, "जब 'केसरिया' रिलीज़ हुआ...शुरुआत में हम यही सुनते थे कि...'इन्होंने 'लव स्टोरियां' के साथ क्या कर दिया?'...फिर भी गाना हिट हुआ।"