inshorts

यह कामकाजी महिला की भविष्य की चिंता दूर करता है: एग्स फ्रीज़ कराने के फैसले पर नताशा सूरी

ऐक्ट्रेस-मॉडल नताशा सूरी ने अपने एग्स फ्रीज़ कराने के फैसले पर कहा है, "यह हर उम्र में मां बनने की संभावनाएं मज़बूत करता है...कामकाजी महिला के रूप में जब आप मां बनने को तैयार नहीं...यह भविष्य की चिंताएं दूर करता है।" 33-वर्षीय नताशा ने कहा, "जो महिलाएं मानसिक या भावनात्मक रूप से तैयार नहीं...उनके लिए यह अच्छा ऑप्शन है।"