यह कायर और छोटे लोगों का काम है: सेना के अपमान वाले ऋचा चड्ढा के ट्वीट पर अनुपम खेर

भारतीय सेना को अपमानित करने वाले ऋचा चड्ढा के डिलीट किए जा चुके ट्वीट पर अभिनेता अनुपम खेर ने शुक्रवार को कहा, "देश की बुराई करके कुछ लोगों के बीच लोकप्रिय होने की कोशिश करना कायर और छोटे लोगों का काम है।" उन्होंने आगे कहा, "सेना के सम्मान को दांव पर लगाने से ज़्यादा शर्मनाक और क्या हो सकता है?"