कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान किसानों की मौत को लेकर कोई रिकॉर्ड नहीं होने के केंद्र के जवाब को राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने ‘किसानों का अपमान’ बताया। बकौल खड़गे, प्रदर्शनों के दौरान 700 से अधिक किसानों ने अपनी जान गंवाई। उन्होंने सवाल किया, “केंद्र कैसे कह सकता है कि उसके पास रिकॉर्ड नहीं है?”