कांग्रेस नेता दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने रविवार से पंजाब और हरियाणा में खरीफ फसलों की खरीद शुरू होने पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि यह किसानों की जीत है। हुड्डा ने कहा, "सरकार खरीफ फसलों की खरीद की तारीख बदलती रही...जब किसानों ने खरीद में हो रही देरी का विरोध किया तो सरकार ने जल्दबाज़ी में फैसला लिया है।"