यह कुछ ऐसा है जो कभी खत्म नहीं हो सकता: 'गोलमाल' फ्रैंचाइज़ी को लेकर रोहित शेट्टी

फिल्ममेकर रोहित शेट्टी ने 'गोलमाल' फ्रैंचाइज़ी के पांचवें पार्ट को लेकर बताया है कि यह ज़रूर बनेगी। उन्होंने आगे बताया, "जैसा मैं कहता आया हूं...इस (लॉकडाउन और सूर्यवंशी की रिलीज़) में 2 साल लग गए...गोलमाल एक ऐसी चीज़ है...जो कभी खत्म नहीं हो सकती।" गौरतलब है, 'गोलमाल 4' में पुरानी कास्ट के अलावा तबू और परिणीति चोपड़ा नज़र आए थे।