दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने 'आप' के पूर्व नेता व कवि कुमार विश्वास के 'खालिस्तानी समर्थक' वाले आरोपों पर कहा, "यह तो कॉमेडी है।" उन्होंने कहा, "अगर ये आरोप सही हैं तो मैं बहुत बड़ा आतंकवादी हो गया...ऐसे में...सुरक्षा एजेंसियां क्या कर रही थीं?" बकौल केजरीवाल, "मैं दुनिया का...सबसे प्यारा आतंकवादी होऊंगा...जो लोगों के लिए...स्कूल व अस्पताल बनवाता है।"