यह कोई छिपा हुआ तथ्य नहीं है कि मैं शरद पवार का आदमी हूं: शिवसेना सांसद संजय राउत

शिवसेना सांसद संजय राउत ने गुरुवार को कहा कि यह कोई छिपा हुआ तथ्य नहीं है कि वह एनसीपी प्रमुख शरद पवार के आदमी हैं। उन्होंने कहा, "शिवसेना में रहते हुए पवार के साथ मेरे नज़दीकी संबंध हैं और यही कारण है कि हम यह सरकार (महाविकास अघाड़ी) बना सके।" बकौल राउत, "बीजेपी इस बात से परेशान है।"