अभिनेता अक्षय कुमार ने अपने जल्द लखनऊ जाने की अफवाहों का शुक्रवार को ट्विटर पर खंडन किया। एक यूज़र ने ट्विटर पर लिखा था कि अक्षय 23 जनवरी को 'बिज़नेस आइकन अवॉर्ड्स 2022' में शिरकत करने के लिए लखनऊ पहुंचेंगे। इस पर अभिनेता ने लिखा, "जितनी जल्दी मुझे लखनऊ जाने की उत्सुकता है, उतनी ही यह खबर गलत है।"