यह गहलोत को सीएम पद से हटाने की साज़िश थी जिसमें माकन शामिल थे: राजस्थान के मंत्री

राजस्थान में जारी राजनीतिक घटनाक्रम के बीच मंत्री शांति धारीवाल ने कहा है, "यह पूर्ण रूप से अशोक गहलोत को मुख्यमंत्री पद से हटाने की साज़िश थी...जिसमें कांग्रेस महासचिव व राजस्थान के प्रभारी (अजय माकन) शामिल थे।” उन्होंने कहा कि सोनिया गांधी गहलोत गुट के 102 विधायकों में से जिसे भी मुख्यमंत्री बनाने के लिए कहेंगी उसपर सबकी सहमति होगी।