पश्चिम बंगाल की बालीगंज विधानसभा सीट पर हुए उप-चुनाव में टीएमसी उम्मीदवार बाबुल सुप्रियो ने जीत दर्ज करने के बाद कहा है "चुनावी नतीजे बीजेपी के अहंकार और बंगालियों को नीचा दिखाने के लिए उनके ऊपर एक तमाचा है।" उन्होंने कहा, "20,000 से ज़्यादा वोटों से मिली जीत को मैं ममता बनर्जी और टीएमसी संगठन को समर्पित करता हूं।"