यह दुर्भाग्यपूर्ण है, अनावश्यक विवाद होगा: होली पर मस्जिदों को ढके जाने को लेकर JDU
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू ने उत्तर प्रदेश में होली के मौके पर मस्जिदों को तिरपाल से ढके जाने के मामले पर राज्य सरकार के प्रशासन की आलोचना की है। जेडीयू नेता अभिषेक झा ने कहा, "होली पर मस्जिदों को ढका जा रहा है। यह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है।" उन्होंने आगे कहा, "इससे अनावश्यक विवाद पैदा होगा।"