19-वर्षीय भारतीय वेटलिफ्टर जेरेमी लालरिनुंगा के सीडब्ल्यूजी 2022 में स्वर्ण पदक जीतने पर ऐक्ट्रेस तापसी पन्नू ने ट्वीट कर उन्हें बधाई दी है। उन्होंने लिखा, "एक और गोल्ड! यह दर्दनाक था। मुझे यकीन है कि वह जल्द ही ठीक हो जाएंगे। क्या स्पोर्ट्समैन हैं।" जेरेमी ने 300-किलोग्राम (स्नैच में 140-किलोग्राम, क्लीन ऐंड जर्क में 160-किलोग्राम) भार उठाकर सीडब्ल्यूजी रिकॉर्ड बनाया।