यह देश का दुर्भाग्य है कि प्रधानमंत्री सरेआम झूठ बोलते हैं: केजरीवाल

गोवा में विधानसभा चुनाव से पहले प्रेस वार्ता के दौरान दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को कहा कि यह देश का दुर्भाग्य है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरेआम झूठ बोलते हैं। दरअसल, केजरीवाल ने यह बयान एक पत्रकार के सवाल 'पीएम ने 'आप' सरकार पर लॉकडाउन के दौरान मज़दूरों को पैनिक करने का आरोप लगाया' पर दिया है।