यह निंदनीय है, बीजेपी कानून को नहीं मानती: पवन खेड़ा की गिरफ्तारी पर अखिलेश यादव
कांग्रेस नेता पवन खेड़ा के दिल्ली में विमान से उतारे जाने और असम पुलिस द्वारा उन्हें गिरफ्तार करने पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है, "यह निंदनीय है। बीजेपी कानून नहीं मानती।" उन्होंने कहा, "यह बीजेपी की कोई नई रणनीति नहीं है, जब मैं प्रयागराज जाना चाहता था तब इन्होंने मुझे भी विमान में चढ़ने नहीं दिया था।"