inshorts

यह पुतिन को हिंदू बनाने की कोशिश नहीं है: पीएम मोदी के भगवद गीता गिफ्ट करने पर थरूर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को भगवद गीता गिफ्ट करने से जुड़े सवाल पर कांग्रेस नेता शशि थरूर ने कहा है, "यह मिस्टर पुतिन को हिंदू बनाने की कोशिश नहीं है।" उन्होंने आगे कहा, "इसे रशियन में देने का मतलब है कि हम दूसरी संस्कृति को अपनी...आध्यात्मिक विरासत से सीखे गए कुछ ज़रूरी सबक बता रहे हैं।"