कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोमवार को होशियारपुर में लोगों से पंजाब विधानसभा चुनाव में किसी भी तरह का प्रयोग नहीं करने को कहा। उन्होंने कहा, "केवल कांग्रेस ही पंजाब का खयाल रख सकती है...यह प्रयोग करने का समय नहीं है।" उन्होंने आगे कहा, "पंजाब की शांति सबसे महत्वपूर्ण चीज़ है...याद रखिए, यह कोई प्रयोगशाला नहीं है।’’