यह बीजेपी की नीतियों की जीत है: हरियाणा चुनाव के नतीजे को लेकर अनिल विज
हरियाणा विधानसभा चुनाव के नतीजे को लेकर बीजेपी नेता अनिल विज ने कहा है, "यह बीजेपी की नीतियों की जीत है।" उन्होंने कहा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जो देश को तेज़ी से आगे ले जाना चाहते हैं यह उसकी जीत है। लोगों के विश्वास की जीत है।" अनिल विज ने अंबाला कैंट विधानसभा सीट से जीत दर्ज की है।