इंग्लैंड के खिलाफ 4 विकेट से जीत के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में पत्रकारों के जसप्रीत बुमराह की फिटनेस को लेकर सवाल पूछने पर रवींद्र जडेजा ने कहा है, "यह बताना मेरा काम नहीं है, यह जानकारी मेडिकल डिपार्टमेंट जारी करेगा।" उन्होंने कहा, "बुमराह का फिट होना हमारे लिए बहुत बढ़िया होगा। यह पूरे देश की उम्मीदों के लिए अच्छा होगा।"