यह बहुत शर्मनाक है, तोल-मोल के बोलें: कंगना के 'गटर जेनरेशन' वाले बयान पर सोनू सूद
अभिनेता सोनू सूद ने कंगना रनौत के 'गटर जेनरेशन' वाले बयान पर कहा है, "मुझे लगता है कि यह काफी शर्मनाक है...यह नहीं कहा जाना चाहिए था...एक कहावत है 'तोल-मोल के बोल'।" उन्होंने कहा, "बहुत ज़रूरी होता है कि सोचकर बोलें क्योंकि पब्लिक भगवान का ही एक रूप है...जब तक वे लोग आपके साथ खड़े हैं...तभी आप तरक्की कर पाएंगे।"