यह बहुत खास था: फरहान व शिबानी की शादी को लेकर ऋतिक की मां पिंकी रोशन
अभिनेता फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर की शादी में शामिल हुईं ऐक्टर ऋतिक रोशन की मां पिंकी रोशन ने इंस्टाग्राम पर अपनी फोटो शेयर करते हुए उनकी शादी को बेहद खास बताया है। उन्होंने लिखा, "ऐसी शानदार शादी का हिस्सा बनी जिसमें सादगी को इतनी प्रमुखता दी गई।" गौरतलब है, फरहान और शिबानी ने 19 फरवरी को शादी की।