यह बहुत ही घिनौना है: खुद के गर्भवती होने की रिपोर्ट को लेकर मलाइका अरोड़ा
खुद के गर्भवती होने की रिपोर्ट को लेकर अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, "यह बहुत ही घिनौना है।" मलाइका ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर अभिनेता अर्जुन कपूर की स्टोरी को रीशेयर किया जिसमें अर्जुन ने लिखा था, "हमारी निजी ज़िंदगी के साथ मत खेलिए।" रिपोर्ट में दावा किया गया था कि अर्जुन और मलाइका माता-पिता बनने वाले हैं।