यह बीजेपी की मुस्लिम भावनाओं को ठेस पहुंचाने की कोशिश है: पैगंबर पर टिप्पणी को लेकर ओवैसी
एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने तेलंगाना के बीजेपी विधायक टी. राजा सिंह की पैगंबर मोहम्मद पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी की निंदा करते हुए मंगलवार को कहा कि मुसलमानों की भावनाओं को ठेस पहुंचाने की बीजेपी की ये सोची-समझी कोशिश है। उन्होंने कहा, "बीजेपी हैदराबाद में शांति नहीं देखना चाहती...बीजेपी पैगंबर मोहम्मद व मुसलमानों से नफरत करती है।"