inshorts

यह बीजेपी की रेड है: आरजेडी के 2 नेताओं के ठिकानों पर सीबीआई की रेड पर मनोज झा

बिहार में बुधवार को आरजेडी के दो नेताओं के ठिकानों पर सीबीआई की छापेमारी पर आरजेडी सांसद मनोज झा ने कहा, "यह कहना बेकार है कि यह ईडी...आईटी...सीबीआई की रेड है...यह बीजेपी की रेड है।" उन्होंने कहा, "वे (एजेंसियां) अब बीजेपी के लिए काम करती हैं...आज (बिहार विधानसभा में) फ्लोर टेस्ट है...यह क्या हो रहा है? ये...प्रीडिक्टेबल हो गया है।"