यह बेहद शानदार होने वाला है: फिल्म 'नो एंट्री 2' में काम करने को लेकर अनिल कपूर
ऐक्टर अनिल कपूर ने फिल्म 'नो एंट्री' के सीक्वल 'नो एंट्री 2' में काम करने को लेकर कहा कि यह बेहद शानदार होने वाला है। उन्होंने कहा, ''मैं फ्रैंचाइज़ी में वापस आने के लिए उत्सुक हूं।'' अनिल ने आगे कहा कि फिल्म के निर्देशक अनीस बज़्मी और सलमान खान फिल्म की शूटिंग की टाइमलाइन जल्द तय करेंगे।