यह भारत-पाकिस्तान का मैच नहीं, जय शाह VS पाकिस्तान है: संजय राउत

शिवसेना (UBT) सांसद संजय राउत ने T20 विश्व कप में भारत-पाकिस्तान मैच को लेकर कहा, ''यह भारत-पाकिस्तान का नहीं बल्कि जय शाह बनाम पाकिस्तान का मैच है, जिसे मुनाफे के लिए आयोजित किया जा रहा है। पाकिस्तान से मैच खेलने का मन भारत की जनता का नहीं है।'' बकौल राउत, सरकार ऑपरेशन सिंदूर रोक सकती है लेकिन मैच नहीं।

Load More