फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज़ (एफडब्ल्यूआईसीई) ने गुजराती फिल्म 'छेल्लो शो' को भारत की ओर से ऑस्कर-2023 के लिए चुने जाने पर आपत्ति जताई है। एफडब्ल्यूआईसीई के अध्यक्ष बी.एन. तिवारी ने कहा, "यह तो भारतीय फिल्म भी नहीं है...इसकी चयन प्रक्रिया सही नहीं है…कई भारतीय फिल्में थीं...लेकिन जूरी ने सिद्धार्थ रॉय कपूर द्वारा खरीदी गई विदेशी फिल्म को चुना।"