यह मानवता का अपमान है: बिलकिस बानो गैंगरेप के दोषियों की रिहाई पर बीजेपी नेता खुशबू सुंदर
बीजेपी नेता और ऐक्ट्रेस खुशबू सुंदर ने बिलकिस बानो गैंगरेप केस के 11 दोषियों की रिहाई पर कहा है, "एक महिला जिसके साथ रेप हुआ...बर्बरता हुई...उसे न्याय मिलना चाहिए...किसी भी दोषी को आज़ाद नहीं किया जाना चाहिए।" उन्होंने कहा, "ऐसा होना मानवता का अपमान है...बिलकिस बानो या किसी भी महिला को राजनीति व विचारधारा से परे समर्थन की ज़रूरत है।"