अभिनेत्री अर्चना पूरन सिंह ने आगामी फिल्म 'हड्डी' में नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी के पहले लुक की तुलना खुद से किए जाने पर कहा है, "नवाज़ से किसी भी तरह की तुलना होना...यह मेरे लिए बड़ा कॉम्प्लिमेंट है।" उन्होंने कहा, "हेयरस्टाइल की समानता के कारण यह तुलना हो रही है...कपिल शर्मा के शो की शुरुआत में...मैं इस लुक में नज़र आती थी।"