यह मेरे लिए पद्मश्री से भी बड़ी जीत है: संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार मिलने पर अनूप जलोटा

हाल ही में संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार मिलने पर भजन गायक अनूप जलोटा ने कहा है कि उनके लिए यह पद्मश्री से बड़ी जीत है। गायक ने कहा, "मैं ऐसा इसलिए मानता हूं क्योंकि यह पुरस्कार अन्य संगीतकारों की सिफारिश पर दिया जाता है।" गायक को वर्ष-2020 के लिए संगीत में उनके योगदान के लिए यह पुरस्कार दिया गया है।