यह मेरे लिए सपने के सच होने जैसा है: शाहिद कपूर के साथ काम करने को लेकर मृणाल ठाकुर
अभिनेत्री मृणाल ठाकुर ने फिल्म 'जर्सी' में अभिनेता शाहिद कपूर के साथ काम करने को लेकर कहा है कि यह उनके लिए किसी सपने के सच होने जैसा है। ऐक्ट्रेस ने कहा, "उन्होंने मुझे मेरे किरदार को बेहतर ढंग से समझने और सीन्स को ठीक से करने में मदद की। मैंने शाहिद से सेट पर कई चीज़ें सीखीं।"