inshorts

यह लोकतंत्र है, BJP की जागीर नहीं: TMC सांसदों को हिरासत में लिए जाने पर ममता बनर्जी

दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के कार्यालय के बाहर प्रदर्शन कर रहे टीएमसी सांसदों को हिरासत में लिए जाने पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, "विरोध करना चुने हुए प्रतिनिधियों का लोकतांत्रिक अधिकार है, उन्हें सड़कों पर घसीटना...पुलिस का घमंड दिखाने की कोशिश है। यह लोकतंत्र है, बीजेपी की जागीर नहीं।"