एक बार फिर विपश्यना के लिए पंजाब गए दिल्ली के पूर्व-मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को लेकर दिल्ली के बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने बुधवार को प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, "वह आलीशान जीवनशैली और वीआईपी संस्कृति को छोड़ नहीं पा रहे हैं।" उन्होंने कहा, "लोगों के टैक्स के पैसे लूटने का यह एक साधन है...यह विपश्यना नहीं बल्कि भोग की वासना है।"