अल्ट्राटेक सीमेंट के जून तिमाही के नतीजों के बाद ब्रोकरेज हाउसेज़ ने इसके टारगेट प्राइस को बढ़ा दिया है। अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयर को कवर करने वाले 46 एनालिस्ट्स में से 38 ने इसे 'बाय' और 4 ने 'होल्ड' रेटिंग दी है। ब्रोकरेज फर्म नोमुरा ने इसे ₹13,900 का जबकि जेफरीज़ ने इसे ₹14,700 का टारगेट प्राइस दिया है।