टेस्ट सीरीज़ के चौथे मुकाबले से पहले शुभमन गिल ने कप्तानी को लेकर कहा है, "ईमानदारी से कहूं तो यह शारीरिक रूप से कम और मानसिक रूप से ज़्यादा थकाऊ है।" उन्होंने कहा, "जब आप कप्तान होते हो तो आपको और अधिक सोचना पड़ता है...आप दूसरे के बारे में सोचते हैं...इसलिए मानसिक रूप से खेल से अधिक जुड़े होते हैं।"