केंद्रीय बजट 2025-26 में मखाना बोर्ड के गठन के एलान पर आरजेडी सांसद मनोज कुमार झा ने कहा है, "थोड़ा गूगल कर लीजिएगा...पता लग जाएगा कि मखाना बोर्ड पहले था या नहीं था।" उन्होंने कहा, "एक पुराना मुहावरा है- पुरानी शराब, नई बोतल। यह शराब भी पुरानी, बोतल भी पुरानी और बेहद ही चिमचिमा टाइप रैपर नया लगाया गया है।"