मोरबी (गुजरात) पुल हादसे को लेकर किए गए ट्वीट के मामले में टीएमसी प्रवक्ता साकेत गोखले की गिरफ्तारी पर पार्टी महासचिव अभिषेक बनर्जी ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, "अपने लाभ के लिए ज़िंदगियों का सौदा करने वाली सत्तारूढ़ व्यवस्था के खिलाफ वह खड़े थे। यह सोचना उनकी मूर्खता है कि डराने-धमकाने की हरकतें हमें झुकने पर मजबूर कर देंगी!"