यह है दुनिया का सबसे बदबूदार सूप, पीते ही उल्टी कर देते हैं लोग; महंगे रेस्टोरेंट में होता है सर्व

दुनिया के सबसे बदबूदार व्यंजनों में शुमार चीन के डौझी सूप से जुड़े वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। फर्मेंटेड बीन्स से बनने वाला यह सूप ना सिर्फ बदबूदार होता है बल्कि अपने खट्टे स्वाद से लोगों को उल्टी तक करवा देता है। चीन में यह डिश महंगे रेस्टोरेंट्स में भी सर्व की जाती है।