यह हमारी राष्ट्रीय सुरक्षा का मज़ाक है: चीन की भारत-PAK संघर्ष में मध्यस्थता के दावे पर जयराम
कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने भारत-पाक संघर्ष (ऑपरेशन सिंदूर) में चीन की मध्यस्थता के दावे को राष्ट्रीय सुरक्षा का मज़ाक बताया है। जयराम ने कहा कि पाकिस्तान के प्रति चीन के झुकाव को देखते हुए भारत-पाक के बीच मध्यस्थता के उसके दावे चिंताजनक हैं। वहीं, जयराम ने केंद्र सरकार से चीन के दावे पर स्पष्टता मांगी है।